रेल अधिकारियों पर अपराध दर्ज की मांग..कांग्रेस नेता ने कहा…बाल बाल बचे हजारों यात्री..सिहर उठा शहर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने चुचुहियापारा फाटक पर अण्डर ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन हादसे के लिए रेलवे प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। अभय ने कहा कि हादसे के लिए सीधे तौर पर रेलवे अधिकारी जिम्मेदार है।
 
           कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने अण्डरब्रिज के पास क्रेन हादसे के लिए सीधे तौर पर रेल प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों को बताया है। अभय ने कहा कि बिना सुरक्षा उपाय  गैर येाजनाबद्ध तरीके से किया गया काम हमेशा खतरनाक ही होता है। ठेकेदार पर दबाव डालकर जल्दीबाजी में कार्य कराना ठीक नहीं है। 
 
           अभय ने कहा कि रेलवे में तेजी से हो रहे निजीकरण का  परिणाम कुछ इस तरह का ही होगा। वर्तमान मोदी सरकार जब से सत्ता में आयी है तेज गति से रेल प्रशासन में अधिकारियेां और कर्मचारियों की छटनी कर रही है। बचे हुये अधिकारियों पर काम का बोझ लादा जा रहा है। मैकेनिकल एवं सिविल विभाग का अधिकतर काम ठेकेदारी प्रथा से कराया जा रहा है। जिसका उदाहरण चुचुहियापारा फाटक पर अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य है।
 
               अभय ने बताया कि ठेका मिलने के बाद कंपनी ने अपना काम पेटी कान्ट्रक्टर को थमा दिया था। जिसके चलते जान माल का खतरा पैदा हुआ । रेल अधिकारी समेत आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। अगर क्रेन कुछ देर पहले गुजरने वाली गोडवाना एक्सप्रेस यात्री गाडी पर गिरती तो स्थिति भयावह हो सकती थी। इसकी कल्पना के हम आम जनता सिहर गया है। जाहिर सी बीत है कि रेल क्रेन हादसा के लिए सीधे तौर पर  महाप्रबंधक और मण्डल प्रबंधक की है।
 
                प्रदेश कांग्र्रेस प्रवक्ता ने कहा कि घटना को लेकर तत्काल जांच हो। जवाबदार लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाये। कांग्रेस ने फैसला किया है कि मामले में जिला और प्रशासन और राज्य शासन को हालात से अवगत कराया जाएगा। चूंकि घटना बिलासपुर मे हुई है आपराधिक प्रकरण पुलिस में दर्ज होना चाहिए। मौके पर बिलासपुर कांग्रेस के विधायक शैलेश  पाण्डेय ने भी पहुंच कर हादसे के लिए रेल अधिकारियेां को दोषी माना है। कांग्रेस विधायक के साथ मिलकर उच्च अधिकारियेां को जल्द ही ज्ञापन सौपा जाएगा।
close