तैयार हुई दूसरे चरण की पदयात्रा रणनीति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151023-WA0012बिलासपुर—  सरकंडा स्थित कांग्रेस पदाधिकारी के निवास पर आज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में किसान न्याय पदयात्रा के दूसरे चरण की रणनीतियों पर कांग्रेसियों ने चर्चा की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने व्यवस्था और रैली में शामिल होने वाले लोगों पर विचार विमर्श किया। पहले चरण की तुलना में पदयात्रा को किस तरह प्रभावशाली बनाया जाए। इस पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार भी रखे।

                       मालूम हो कि 14 अक्टूबर को भूपेश बघेल ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदयात्रियों की टीम को कांग्रेस की झण्डी दिखाकर रवाना किया था। पहले चरण की पदयात्रा कोनी से शुरू होकर तीसरे दिन बेलगहना में खत्म हुई थी। दूसरे चरण की पदयात्रा शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल की अगुवाई में लिंगियाडीह से शुरू होकर तीसरे दिन 27 तारीख को जोंधरा में खत्म होगी।

                                बैठक में प्रमुख रूप से धान के समर्थन मूल्य, बोनस, कर्ज माफी,बिजली आपूर्ति फसल बीमा योजना,आउटसोर्सिंग, पर उपस्थित नेताओं ने अपने विचार रखे। बैठक को बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर यादव ने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा से किसानों को बहुत उम्मीद है। पदयात्रा को किसी भी सूरत में सफल बनाना है। इस दौरान कई नेताओं ने पदयात्रा के प्रचार प्रसार करने पर भी जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इससे सरकार पर भी दबाव बनेगा।

                       बैठक में यात्रा प्रभारी ने किसानों की आत्महत्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले समय पर किसानों को सुख की रोटी मिले इसके लिए प्रत्येक कांग्रेसियों को पदयात्रा के महत्व को समझना होगा। किसानों के खोए हुए विश्वास को फिर से स्थापित करना होगा। बैठक में प्रमुख रूप से  अजय सिंह, पिनाल उपवेजा, साखन दर्वे,दिलिप पाटिल,अनिल यादवु, भआगीरथी यादव और अन्य कांग्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close