बाल वैज्ञानिकों ने दिया प्रतिभा का परिचय..बताया..ऐसे दूर होगी समस्या..प्रोजेक्ट ने जीता सबका दिल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
कांकेर….. जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे  बाल वैज्ञानिकों ने स्वनिर्मित प्रोजेक्ट पेश कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान लोगों ने बाल बैज्ञानिकों की प्रतिभा की जमकर तारीफ की।
 
                 कांकेर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए 37 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। क्षेत्र में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण को लेकर बाल वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट पेश किया।
 
              हेमेन्द्र ने बताया कि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। जिसके तहत थीम आधारित प्रोजेक्ट पर बाल वैज्ञानिक रिसर्च कर अपना शोध और प्रोजेक्ट करते हैं। इस वर्ष बाल वैज्ञानिकों के सामने साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फॉर रे क्लीन ग्रीन एंड हेल्दी विषय पर थीम रखा गया। सेमिनार में सीनियर वर्ग के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मार्गदर्शी शिक्षक के निर्देशन पर बाढ़ प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक, कचरा निबटान, हाइड्रोपोनिक्स पौधे ,मल्टीपरपज फार्मिंग. पुरातन औषधि में आधुनिक विज्ञान, वर्षा और पहाड़ी पानी का उपयोग पर प्रोजेक्ट पेश किया। भूमि का जल स्तर सुधारने आवश्यक प्रयास, बीमारी से रोकथाम जैसे विषय, पर मेधावी छात्रों ने प्रस्तुति दी।
 
                 मेधावी प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक डॉ उर्मिला  श्रवण ने प्रतियोगिता में छात्रों के प्रोजेक्ट पर विस्तार से जानकारी दी। निर्णायक मण्डल सदस्य यशवंत जैन, कीर्ति सागर पटेल ने मूल्यांकन कार्य के दौरान प्रतिभाओं की जमकर तारीफ की। जिला समन्वयक भुवन जैन खंड शिक्षा अधिकारी कान्केर ने  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्य पृष्ठभूमि और भावी योजना के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने आसपास वैज्ञानिक सोच के साथ समस्या का निराकरण के लिए प्रोत्साहन के साथ साथ क्षमता का विकास करना है। 
 
               चयनित छात्रों को राज्य स्तर पर और राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शोध को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। कांकेर जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में सीनियर वर्ग से तीन छात्रों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित छात्रों के नाम क्रमशः दिव्या साहू शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरीटोला विकासखंड चारामा, सोमेश्वर प्रसाद गंजीर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पटौद  विकासखंड कांकेर , हर्ष डोंगरे शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय इच्छापुर है।
 
                 निर्णायक मंडल ने जूनियर वर्ग से कुमारी अंजली जैन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटौद को राज्य स्तरीय सेमिनार के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम के  संचालक हेमेंद्र  साहसी ने प्रतिभागी छात्र वैज्ञानिकों और शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी। साहसी ने अपने संबोधन में बताया कि हम अपने आसपास की विन समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। इस अभियान में  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की महती भूमिका होगी। 
 
            बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में अहम योगदान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर अशोक टांडिया शिक्षक गण आफरीन नाच लेखिका गौतम विष्णु साहू विजय राय  पुष्पांजलि ठाकुर प्रमिला साव कांति गजबल्ला कुमार  मंडावी समेत बाला पटेल और अन्य संस्थाओं को योगदान महत्वपूर्ण रहा।
close