गोली चलने से युवक घायल..जांच में जुटी पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sp office 1बिलासपुर—-बीती देर रात टिकरापारा में  गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का नाम सत्यजीत गोरख है। घटना के बाद लोगों ने सत्यजीत को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सरकंडा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही आज दिन भर पुलिस महकमा 11 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे अभी पूछताछ चल रही है। दिन भर की माथापच्ची के बाद आज देर शाम सिटी कोतवाली ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           सूत्रों से मिली जानकारी के अनसार बीती रात टिकरापारा के कुछ युवक मिलकर अपने दोस्त के घर जन्मदिन मनाने गए। गौरव की पार्टी में युवकों को कुछ ऐसे लोग भी मिले जिनसे उनकी पुरानी दुश्मनी थी। इसी दौरान गुट के युवकों ने उन्हें सबक सिखाने का प्लान बनाया। सभी युवक अपने मंसूबों को अंजाम देने निकले इसी बीच एक युवक ने कट्टा चला दिया। जिससे उन्ही का एक साथी घायल हो गया। घायल युवक का नाम सत्यजीत गोरख है। आनन फानन में उसे अपोलो में भर्ती कराया गया। अपोलो प्रबंधन ने इसकी सूचना सरंकड़ा पुलिस को दी।

           जानकारी मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने अपने अधिकारी को घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आनन फानन में पुलिस ने जन्मदिन मनाने गए 11 लोगों को अपने हिरासत में लिया है। दिन भर माथा पच्ची के बाद देर शाम एफआईआर दर्ज किया है।

           बहरहाल पुलिस अभी मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता लखन पटले का कहना है कि युवकों के पास कट्टा कहां से आया, किसने चलाया और वह किसे निशाना बनाने चाहते थे। इस पर पूछताछ जारी है। एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पटले ने बताया कि हिरासत में लिए गये सभी आरोपी अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं। जानकारी पुख्ता होने पर ही सबको सूचित किया जाएगा।

close