धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती ,धान खरीदी के लिए किसानों को मिलेगा टोकन,गोठान में देना होगा पैरा

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने धान के अवैध परिवहन, भंडारण पर पूरा ध्यान देकर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अवैध धान पकड़ने की कार्रवाई पूरे खरीदी सीजन में जारी रहनी चाहिये।मंथन सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि धान के अंतर्राज्जीय परिवहन पर सख्ती से निगरानी रखें और टारगेट रखें कि पिछले वर्ष से भी अधिक मात्रा में धान पकड़ा जाये। उन्होंने कहा कि जितने भी अवैध धान पकड़े गये हैं उनमें मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए वाहनों को भी जब्त करें। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्स्स्एप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

अवैध परिवहन कर्ता पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें। दो-तीन वर्षों से जो वाहन अवैध परिवहन करते हुए पकड़े जा रहे हैं उन पर अधिक सख्ती से कार्रवाई करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सभी राइस मिलर्स का स्टॉक वेरिफिकेशन करने के लिए भी कहा है।

अवैध परिवहन को लेकर सीमावर्ती पेन्ड्रा, गौरेला, मरवाही में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस क्षेत्र में औचक निरीक्षण के लिए खाद्य विभाग के उच्चाधिकारी भी दौरा करेंगे।

धान खरीदी के लिए दिये गए दिशानिर्देश के अनुसार किसानों को जितनी मात्रा में धान खरीदी के लिये टोकन दिया जायेगा, उसका भौतिक सत्यापन खलिहान में कराया जायेगा। धान के साथ किसानों को पैरा भी लेकर आना है, जिसको गोठान में देना है। जिस गाड़ी में धान आयेगा उसमें अनिवार्य से किसानों को पैरा भी लेकर आना है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने इसका प्रचार-प्रसार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close