रायपुर में अगले साल एशियन वालीबॉल पुरूष चैम्पियनशिप

cgwallmanager
2 Min Read

3592रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट, हॉकी के साथ अब वालीबॉल की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाएं भी होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से बुधवार को उनके निवास पर एशियन वालीबॉल संघ के महासचिव सेनरिक वांग्स प्रशिस्ट ने सौजन्य मुलाकात की। सेनरिक ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगले वर्ष 2016 में 5वीं एशियन वालीबॉल पुरूष चैम्पियनशिप प्रतियोगिता होगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विश्व की आठ प्रमुख टीम शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के लिए रायपुर का चयन करने के लिए खुशी प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस प्रतियोगिता में भारत सहित आस्टेªलिया, जापान, ईरान, ताईपेन, दक्षिण कोरिया, कतर और चीन की टीम शामिल होंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

11                          यह प्रतियोगिता 19 से 25 सितम्बर 2016 तक स्थानीय बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री और छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश मूणत, भारतीय वालीबॉल संघ के अध्यक्ष चौधरी अवधेश कुमार और भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य विक्रम सिसोदिया उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट चैम्पियन्सलीग के मैच हो चुके हैं। अगले माह विश्वकप हॉकी लीग मैच भी होने जा रहा है। इसी कड़ी में अब अगले वर्ष एशियन वालीबॉल पुरूष चैम्पियनशिप प्रतियोगिता होने जा रही है।

close