पूर्व मंत्री ने कहा…सड़क की लड़ाई सदन तक लड़ेंगे…सरकार को पसीना छूट रहा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि सड़क की लडाई सदन तक लड़ेंगे। कांग्रेस ने वादा किया था उन्हें 2500 रूपए की दर से किसानों का धान लेना चाहिए। पहली बार तो भूपेश सरकार ने धान खऱीद लिया। अब पसीना छूटने लगा है। अपना दोष केन्द्र सरकार पर मढ़ना शुरू कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पहली बार तो भूपेश सरकार ने किसी तरह धान खरीद लिया। अब 2500 रूपए की दर से सरकार को धान खरीदने में पसीना छूट रहा है। अपनी परेशानी को केन्द्र सरकार पर थोपना शुरू कर दिया है।

                बृजमोहन ने कहा कि सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए। किसानों का धान 2500 रूपए की दर से खरीदना चाहिए। धान खरीदने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। इसमें केन्द्र का क्या लेना देना। बृजमोहन ने कहा कि केन्द्र सरकार किसी एक राज्य को ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनाती है। धान का समर्थन मूल्य सभी राज्यों के लिए एक है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी वही है। दरअसल राज्य सरकार किसानों को अंधेरे में रख रही है।

                               जेल भरो आंदोलन के सवाल पर बृजमोहन ने कहा कि यदि राज्य सरकार तीस नवम्बर को दिल्ली कूच करती है तो भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे। हमने फैसला किया है कि सड़क की लड़ाई हम सदन तक लड़ेंगे।

close