हटाए जाएंगे जोन के 3 प्रभारी..निगम इंजीनीयर को शोकाज नोटिस..डहरिया ने दिया सफाई ठेकेदार को हटाने का आदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— नगरीय निकाय मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने निगम विकास कार्य का जायजा लिया। कछार,अशोकनगर, खमतराई, लिंगियाडीह के अलावा व्यापार विहार जोन का भ्रमण किया। निरीक्षण कार्य के दौरान डहरिया ने विकास कार्यों को लेकर असंतोष जाहिर किया। साथ ही निगम इंजीनीयर को शोकाज नोटिस जारी के करने का आदेश दिया।

                 बिलासपुर एक दिनी प्रवास पर पहुंचे नगरीय निकाय मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने विकास कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले निगम अधिकारियों के साथ शिवकुमार डहरिया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट को देखने कछार पहुंचे। प्लांट और आस पास के क्षेत्र से उठ रहे तेज दुर्गन्ध को बर्दास्त नहीं कर पाने के कारण डहरिया कुछ देर बाद अशोक नगर और खमतराई के लिए रवाना हुए। मंत्री ने सालिड वेस्ट प्लान्ट की स्थिति को अंसतोषजनक बताया। अशोक नगर पहुंचकर मंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोनोथेलिक सिस्टम से तैयार आवास का निरीक्षण किया। 

                         आवास निरीक्षण के दौरान मंत्री डहरिया ने ठेकेदार और निगम कर्मचारियों से परिसर में उद्यान व्यवस्था की जानकारी मांगी। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने से मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। जल्द से जल्द उद्यान समस्या का निराकरण करने को कहा। 

            निकाय मंत्री ने व्यापार विहार जोन पहुंचकर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डहरिया ने निगम के सभी जोन अधिकारियों की जानकारी मांगी। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी इंजीनियर को जोन का प्रभार नहीं दिया जाए। जोन प्रभारी आरएस सिंह, प्रवीण शुक्ला और राजकुमार को हटाए जाने का आदेश दिया।

                      डहरिया ने व्यापार विहार स्थित जोन कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि हमने वार्ड कार्यालय में रोटेशन के आधार पर आयुक्त को बैठने का निर्देश दिया है। इंजीनियर आएस सिंह को शोकाज नोटिस देकर जवाब मांगा है। जांच पड़ताल के दौरान पाया कि अधिकारी समस्या इंट्री में भारी लापरवाही की है। मंत्री ने यह भी बताया कि फन्ड की कमी नहीं है..लेकिन सरकार का प्रयास हो कि बिलासपुर नगर निगम आय जनरेट करे। लक्ष्य के अनुसार टैक्स की वसूली करे।

                    डहरिया ने बताया कि निगम में फण्ड की कमी नहीं है। आगे भी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि निगम को स्ववित्तपोषी बनाया जाए। आने वाले समय में निगम को टैंकर लेस बनाया जाएगा। मतलब लोगों के घर तक अमृत मिशन योजना के माध्यम से पानी पहुंचेगा। 

                     सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री ने बताया कि सफाई ठेकेदार अजय ताम्रकार को हटाने का आदेश दिया है। निर्देश दिया है कि जांच की जाए। वार्ड क्रमांक 63 के लोगों ने बताया है कि वार्ड की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। इसी तरह शहर के अन्य वार्डों में भी सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने को कहा है। जिम्मेदार महिला इंजीनियर को भी कारण बताओं नोटिस दिया गया है।

close