बाइक की ठोकर से स्कूटी सवार छात्रा घायल..वंदना की हालत गंभीर..दोनों युवक भी घायल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
सड़क हादसे घायल छात्रा

बिलासपुर— करीब तीन बजे बिलासा गर्ल्स कालेज के सामने अम्बेडकर चौक बाइक और स्कूटी के बीच में आमने सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक वाइजर टूट कर दूर गिर गया। स्कूटी सवार कालेज छात्रा को सिर पर जमकर चोट पहुंची है। छात्रा को 108 के सहयोग से सिम्स में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपोलो रिफर कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    दोपहर करीब तीन बजे बिलासा गर्ल्स कालेज के सामने अम्बेडकर नगर चौक पर बाइक और स्कूटी सवार में आमने सामने की भिडन्त हो गयी। मोटर सायकल पर दो युवक सवार थे। जबकि स्कूटी पर कालेज की दो छात्राएं सवार थीं। टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कूटी चला रही वंदना दीवान के सिर पर गंभीर चोट पहुंची है।

                अम्बेडकर चौक पर हुए हादसे में स्कूटी सवार छात्रा वंदना दीवान पिता अशोक कुमार दीवान अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की छात्रा है। जबकि दूसरी लड़की का नाम शिवरीनारायण की सृष्टि शर्मा है। सृष्टि पीजी कालेज की छात्रा है। सृष्टि को मामूली चोट पहुंची है। जबकि वंदना दीवान के सिर में गंभीर चोट पहुंची है।

                       लोगों के प्रयास से वंदना को 108 से सिम्स में दाखिल किया गया। मामले की जानकारी के बाद वंदना के पिता अशोक कुमार दीवान भी सिम्स पहुंच गए। डॉक्टरों ने वंदना को तत्काल अपोलो के लिए रिफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि वंदना की हालत कभी गंभीर है। उल्टी के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही है।  

           सिम्स पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक चला रहे युवक का नाम नीतिन क्श्यप पिता राजकिशोर कश्यप 20 साल है। नीतिन कुदुदण्ड का रहने वाला है। जबकि बाइक पर सवार दूसरे युवक का नाम विक्की सिंह ठाकुर पिता अमित सिंह ठाकुर है। 21 साल का विक्की सिंह 27 खोली का रहने वाला है। दोनों को चोट पहुंची है। दोनों का इलाज सिम्स में चल रहा है। 

close