विधायक का कलेक्टर को पत्र..कहा हेमुनगर की कार्रवाई गलत…सरकारी सम्पत्ति का हुआ नुकसान..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— स्थानीय विधायक शैलेश पाण्डेय ने कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा है कि हेमूनगर में की गयी अतिक्रमण कार्रवाई को गंभीरता से लिया जाए। हासिल दस्तावेज से जाहिर होता है कि अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान गंभीर साजिश हुई है। ऐसा लगता है कि सुनियोजित तरीके से स्थानीय लोगों के साथ अन्याय किया गया है। मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

                                  बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने पुलिस कप्तान और कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में बताया है कि कुछ दिन पहले हेमुनगर स्थित सांस्कृतिक स्थल पर निगम बुलडोजर चलाकर निर्माण स्थल को ध्वस्त कर दिया है। स्थानीय लोगों ने कुछ दस्तावेज पेश किए हैं। ऐसा लगता है कि निगम की अतिक्रमण कार्रवाई गलत स्थान पर हुई है।

                        पत्र में विधायक ने बताया है कि लोगों ने जिस दस्तावेज को पेश किया है। उससे जाहिर होता है कि सार्वजनिक सम्पत्ति पूजा स्थल, उद्यान, और बोर का निर्माण किसी दूसरे खबरा नम्बर की जमीन पर किया गया है। जबकि नगर निगम प्रशासन ने डिग्री की आड़ में अतिक्रमण अभियान चलाकर किसी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। जबकि कोर्ट के आदेश में किसी अन्य सखरा नम्बर वाली जमीन को खाली कराने को कहा गया है। 

                         प्रथम दृष्टया अतिक्रमण कार्रवाई गहरी साजिश की तरफ इशारा करता है। मामले में जांच की जरूरत है। यदि साजिश को सही पाया जाता है तो निगम प्रशासन के खिलाफ सरकारी सम्पत्ति को नुकासन करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

close