झारखण्ड में पकड़ाया 420 का आरोपी…पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी..कोर्ट ने भेजा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जमीन धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में फरार आरोपी को सिविल पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा है। आरोपी को बिहार से हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। आरोपी को जेल जेल भेज दिया गया है। 

                     एडिश्नल एसपी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शहर में जमीन धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान के निर्देश पर मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है।

            ओपी शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन में जमीन धोखाधड़ी और 420 के एक मामले के  एक आरोपी को झारखण्ड के नवादा से हिरासत में लिया गया। आरोपी अब्दुल शाहीद कुरैशी पिता की मौत के बाद परिवार को अंधेरे में रखकर फर्जी दस्तावेज के सहारे पुस्तैनी जमीन पर ना केवल कब्जा किया बल्कि रजिस्ट्री भी करवा लिया। शिकायत के बाद आरोपी पुलिस और सजा से बचने फरार हो गया।हिरासत के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल किया है।

                  मुखबिर की सूचना पर आरोपी को झारखण्ड के नेवादा से पकड़ा गया। आरोपी तालापारा थाना सिविल लाइन में रहता था। आरोपी को पुख्ता सबूत के साथ न्यायाल में पेश किया गया। कोर्ट ने रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।  खिलाफ पुख्ता सूबर 

close