3 साल बाद घर में मिली फरार महिला ठग..3 लाख की ठगी का आरोप..महिला एवं बाल विकास में नौकरी लगाने का किया था वादा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख की ठगी करने वाली महिला को उसके घर में पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला पिछले तीन साल से फरार थी। मुखबिर से जानकारी मिली कि महिला राजकिशोर नगर स्थित अपने घर में चोरी छिपे आती जाती है। पुख्ता होने के बाद मोहम्मद कलीम की अगुवाई में पुलिस ने दबिश देकर ठग महिला दीपिका शर्मा को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि तीन साल पहले नौकरी लगाने के नाम तीन लाख रूपए की ठगी करने वाली महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया है। ओपी शर्मा  ने बताया कि आरोप दर्ज होने के बाद आरोपी महिला दीपिका शर्मा तीन साल से फरार थी।

            ओपी शर्मा ने जानकारी दी कि दीपिका शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन में तीन साल पहले पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी थी। अपनी शिकायत में पीड़ित दीपिका शर्मा ने बताया था कि दीपिका शर्मा पति तुलाराम शर्मा उम्र 30 साल ने महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की नौतकी लगाने तीन लाख रूपए लिए।

                           इसके बाद उस पर नौकरी के लिए लगातार दबाव भी बनाया। लेकिन वह आज कल करते टालती रही। पुलिस ने तात्कालीन समय आरोपी दिपिका के खिलाफ 420,34 और 138 का अपराध दर्ज किया गया।

                  ओपी शर्मा ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार हो गयी। 20 नवम्बर2019 को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी दीपिका राजकिशोर नगर स्थित अपने घर में चोरी छिपे आती जाती है। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम की अगुवाई में पुलिस धावा बोला। आरोपी महिला को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपराध कबूल किया है। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। 

                              

close