इंडो-नेपाल क्रिकेटः रत्नाकर को टीम कोच की जिम्मेदारी..पोखरा में होगा आयोजन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- इंडो-नेपाल इंटरनेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की कोच की जिम्मेदारी विजय रत्नाकर को दी गयी है। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्पोर्ट्स एंड कल्चर एक्टिविटीज फेडरेशन इंडिया एवं स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट नेपाल  के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पोखरा नेपाल में 25 से 27 नवम्बर के बीच किया जाएगा।
 
              प्रतियोगिता में भारत से 17 और  19 वर्ष वर्ग की टीम शिरकत करेगी। इसी वर्ग में नेपाल की टीम भी हिस्सा लेगी।  छत्तीसगढ़ से   प्रतियोगिता में इंडियन टीम खिलाड़ी  ईश्वर प्रशाद सरल  रामनारायण सिदार, रामपाल सिदार, उपेंद्र सेठ, अजय कुमार सरल, सिमरजीत सिंह छाबड़ा, दीपक कुमार प्रधान हिस्सा लेंगे।
 
             टीम मैनेजर की जिम्मेदारी गुजरात के संजय शर्मा को दी गयी है। इस उपलब्धि के लिए  छत्तीसगढ़ टेनिस क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष-डॉ प्रकाश ठाकुर , रायपुर जिला टेनिस क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह , घनश्याम गर्ग सहायक संचालक क्रीड़ा बिलासपुर सम्भाग , राज कुमार सिंह ठाकुर , संजय पांडे, अशोक सिंह राजपूत, भारत सिंह सिसोदिया, डॉ जी.एस. वैष्णव, जितेंद्र सुराना, सुबोध राठी,  एस. आर.कर्ष , आदित्य सिंह ठाकुर, राजेश लहरी ,शान्तनु सिंह , ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। समाचार की नकारी  महासचिव विजय रत्नाकर ने दी है।
Share This Article
close