कंबल ओढ़कर 8 लाख की चोरी..पुराने थानेेदार को बनाया निशाना..नगद पर किया हाथ साफ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- – सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी में चोरों ने रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के घर में चोरी की है। पीड़ित पूर्व थाना प्रभारी एस सी शुक्ला का परिवार शहर से बाहर है। सूने घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजा की कुंडी उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने सोने चांदी के जेवर समेत करीब 8 लाख के सामान हाथ साफ किया है। जानकारी के बाद सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचक जांचपड़ताल के बाद मामला दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी कालोनी में चोरो ने रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के घर को बीती रात निशाना बनाया है। पुलिस जानकारी के अनुसार रिटायर्ड थानेदार एससी शुक्ला का परिवार के घर में नहीं था।

                बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है। रिटायर्ड थानेदार शुक्ला एक दिन पहले ही  पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए थे। वारदात की जानकारी के बाद शुक्ला परिवार के साथ घर लौटे। 

               सकरी थाना प्रभारी के अनुसार चोरों ने बीती रात मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ा। इसके बाद घर में दाखिल हुए। आलमारी, पलंग समेत कमोबेश सभी सामानों की तलाशी ली। चोरों ने करीब चाल लाख के जेवरात और चार लाख नगद पर हाथ साफ किया है।

                          थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी को खंगाला गया है। चोर कंबल ओढ़कर घर में दाखिल हुए। बहरहाल मामला दर्ज हो चुका है। एडिशनल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close