भाजयुमों ने फूंका वन मंत्री का पुतला..जमकर हुई झूमाझटकी..युवा नेताओं ने कहा प्रदेश में माफियाराज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—रातों रात रतनपुर जंगल से इमारती लकड़ी सागौन के कटने से वन विभाग में सन्नाटा पसर गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेंताओं ने वन विभाग के अधिकारियों पर जंगल माफियों के साथ मिली भगत का आरोप लगाया है। मामले में रतनपुर स्थित वन विभाग के सामने वन मंत्री मोहम्मद अखबर का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          भारतीय युवा मोर्चा के जिला मंत्री महर्षि वाजपेयी ने बताया कि दो दिन पहले जंगल माफियों ने रातों रात तीन सौ अधिक सागौन को काटा है। आश्चर्य की बात है कि वन विभाग को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इससे जाहिर होता है कि जंगल तस्करों के साथ डीएफओ से लेकर बीट गार्ड की मिली भगत है।

               वाजपेयी ने जानकारी दी कि यह संभव नही है कि रातों रात बिना किसी भय के तीन सौ से अधिक सागौन को काट जा सके। जानते हुए भी दो दिन पहले रतनपुर से खूंटाघाट के बीच तीन सौ अधिक सागौन के पेड़ को काटा गया। इसके बाद लक़ड़ियों की तस्करी की गयी।

                                वाजपेयी के अनुसार इससे जाहिर होता है कि जंगल माफियों और वन अमले के बीच गहरा सबंध है। तस्करी में डीएफओ से लेकर बीट गार्ड भी शामिल हैं। रतनपुर स्थित रेस्ट हाउस के सामने वन मंत्री मोहम्मद अखबर का पुतला दहन के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वन मंत्री को इस बात की खबर नहीं हो। हमारी मांग है कि वन मंत्री ईमारती लकड़ी की तस्करी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दें। साथ ही सरकार मामले में विशेष जांच का आदेश देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। दीपक सिंह ने बताया कि जबसे कांग्रेस सरकार की आयी है। तब से प्रदेश में जमीन,खनिज और जंगल माफियों का बोलबाला है। जनता माफिया राज को देख रही है।

                                पुतला दहन के दौरान पुलिस और भाजपा युवा मोर्चा के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अगुवाई में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  महामंत्री दुर्गा कश्यप, जिला मंत्री महर्षि वाजपेयी, दुर्गेश पांडे ,, हरि गुरुंग , इंशु गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।

close