भाजपा नेता डॉ.महतो का निधन.. दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ..कांग्रेस नेता ने बताया..दिल्ली में बने कोरबा की आवाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
।। प्रेस विज्ञप्ति।।

बिलासपुर—कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो का निधन हो गया है। डॉ. महतों के निधन पर भाजपा समेत कांग्रेस नेताओं ने दूुख जाहिर किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि  बंशीलाल महतो ने अपना जीवन पार्टी को ना केवल समर्पित किया। बल्कि कोरबा जिले में भाजपा को स्थापित करने में अहम योगदान भी दिया है।
   
                  पूर्व सांसद डॉ.महतों के निधन पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
 
              भाजपा नेताओं ने कहा कि बंशीलाल महतो ने अपना जीवन पार्टी को समर्पित किया और कोरबा जिले में भाजपा को स्थापित करने में अहम योगदान दिया। आम चुनाव 2014 में भाजपा सांसद के रूप में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। संसदीय कार्यकाल में उन्हें कोयला और इस्पात संबंधी स्थायी समिति के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य के रूप में काम करने का मौका मिला। बंशीलाल महतो विद्या भारती से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया।
 
             बंशीलाल महतो के निधन पर भाजपा जिला पदाधिकारी कृष्ण कुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, कल्लू सिंह राजपूत, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, गोविंद यादव, शिवमोहन बघेल, सुनीता क्षत्री, विजयधर दीवान, चंदा आर्मो, उमा पड़वार, मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, अश्वनी यादव, युसूफरजा बरकाती, डॉ.सुनील जायसवाल, मनोहर राज, घनश्याम रात्रे ने  दुख व्यक्त किया है।
 
कांग्रेस महामंत्री ने भी जताया दुख
 
                      प्रदेश कांग्रेस  महामंत्री और कोरबा नगर निगम प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने कोरबा के पूर्व सांसद के निधन पर गहरी संवेदना जाहिर की है। अटल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता डाॅ. बंशीलाल महतों का सारा जीवन आम जनता के लिए समर्पित था। सांसद के रूप में उन्होने कोरबा की अवाज को संसद में पुरजोर तरीके से रखा। डॉ. महतो के निधन से कोरबा को अपूर्णीय क्षति हुई है। श्रद्धांजली अर्पित करते हुये श्रीवास्तव ने ईश्वर से प्रार्थना कर आत्मा को  श्रीचरणों में जगह देने की कामना की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close