पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में 1 दिन का राजकीय शोक,राज्य में नहीं होगी कोई भी सांस्कृतिक गतिविधियां

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का आज निधन हो गया। उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली। पूर्व सीएम के निधन पर पीएम मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ” कैलाश जोशी जी एक ऐसे शूरवीर थे जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत किया। उनके निधन से पीड़ा हुई है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

संयुक्त मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने स्वर्गीय जोशी के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राजकीय शोक में राज्य में कोई भी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी वहीं राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close