नगर पंचायत समिति का एलान..विजय ने बताया..समिति करेगी रायशुमारी.. पीसीसी करेगा भाग्य का फैसला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर नगरीय निकाय के मद्देनजर नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दिया है। विजय केशरवानी ने बताया कि समिति के सदस्यों का फैसला सर्व सम्मति से किया गया है। समिति की रिपोर्ट को जल्द से जल्द हासिल कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।

                                   जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए समितियों का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। जल्द ही समिति प्रभारी संभावित उम्मीदवारों की सूची पेश करेंगे। सूची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हवाले किया जाएगा।

               विजय केशरवानी ने बताया कि बोदरी नगर पंचायत की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय और नीरज जायसवाल को दिया गया है। बिल्हा नगर पंचायत के लिए समिति में राकेश शर्मा और जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान को शामिल किया गया है। मल्हार के लिए समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवनेश्वर यादव और श्याम कश्यप को रखा गया है। पेन्ड्रा नगर पंचायत समिति की जिम्मेदारी अरूण सिंह चौहान और देवेन्द्र सिंह बाटू को दी गयी है। पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी,शिवबालक कौशिक को गौरेला नगर पंचायत को दी गयी है। कोटा नगर पंचायत के लिए समिति में एसपी चतुर्वेदी और अभिषेक सिंह को रखा गया है। 

                        सभी समिति के सदस्य रायशुमारी के बाद प्रत्याशियों की सूची को तैयार कर जिला कांग्रेस कमेटी को देंगे। रिपोर्ट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख मोहन मरकाम के हवाले किया जाएगा। 

TAGGED: , , ,
close