गर्व से मनाया गया संविधान दिवस.. सभी ने लिया संकल्प..बाबा साहेब को किया नमन्..जताई कृतज्ञता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— संविधानस निर्मात्री समिति के प्रमुख भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी केन्द्रीय और राज्य के शासकीय अशासकीय कार्यालयों  के साथ शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर परिसर में शपथ

                        कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर बी.एस.उईके, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट अवधराम टंडन, डिप्टी कलेक्टर दिव्या अग्रवाल समेत कलेक्टोरेट के अन्य कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया।

संभागायुक्त कार्यालय और स्कूल कालेज में वाचन

                                   संभागायुक्त कार्यालय और कलेक्टोरेट परिसर में एकत्रित होकर बिलासपुर के सभी अधिकारी-कर्मचारी संविधान दिवस पर संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर शपथ लिया। शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय, लोक निर्माण विभाग, शासकीय जे.पी.वर्मा महाविद्यालय, शासकीय पंडित माधवराव सप्रे महाविद्यालय पेण्ड्रारोड, शासकीय महाविद्यालय पेन्ड्रा, वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर, नगर पंचायत कार्यालय कोटा, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय में भी संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ लिया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में संविधान दिवस

                       भारत के संविधान निर्माण के 70 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में संविधान की प्रस्तावना का पठन पाठन किया गया। प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संविधान के महत्व और विशेषताओं की दी। इस अवसर पर न्यायाधीश, अधिवक्ता, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी समेत 150 से अधिक पैरालीगल वाॅलिंटियर्स भी मौजूद थे।

रेलवे अधिकारियों को विस्तार से जानकारी

                रेलवे में भी गरिमामय माहौल में संविधान दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि भारत का संविधआन 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा में पारित किया गया। 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया।26 नवम्बर को देश में संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है।

                        मंड़ल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलाया गया। समारोह के प्रारंभ में मंडल कार्मिक अधिकारी लिंगराज राउत ने संविधान के निर्माण से लेकर इसके पारित होने तक की प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

                 अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली और बंधुता बढाने वाली संविधान की उद्देशिका को पढकर शपथ दिलाई। बंदोपाध्याय ने संविधान में वर्णित नागरिकों के मूल कर्तव्यों को भी पढकर सुनाया ।

                  मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान की उद्देशिका के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वेदिश धुवारे समेत सभी कर्मचारी मौजूद थे।

close