वीडियो कांफ्रेंसिग में अमर..भाजपा पदाधिकारियों को दिया चुनावी टिप्स..उत्साहित नजर आए नेता

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—नगरीय निकाय चुनाव के तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को भाजपा प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश कार्यालय रायपुर से वीडियों कांफ्रेंस किया। प्रदेश के सभी भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री और  नगरीय निकाय क्षेत्र के प्रभारियों को मार्गदर्शन दिया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

           अमर अग्रवाल और पवन साय ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में अब तक लिए गए सभी बैठकों की विस्तार से समीक्षा की। वीडियों कांफ्रेंस के दौरान महापौर किशोर राय , भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि  पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय  विशेष रूप से मौजूद थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रत्याशियों को जीताकर निगम सरकार भी बनाना है।

close