छत्तीसगढ़ में 84 हजार से अधिक राशन कार्ड पाए गए अपात्र, विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी

Shri Mi
1 Min Read
सरकारी बैंक, किसान, कर्ज माफी,chhattisgarh,farmer,loan,government bank

रायपुर।प्रदेश में राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए 57,25,368 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 56,40,686 राशन कार्ड पात्र पाए गए हैं।और 84007 राशन कार्ड विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए हैं।यह जानकारी फ़ूड मिनिस्टर अमरजीत भगत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।भाजपा सदस्य पुन्नूलाल मोहले ने जानना चाहा कि प्रदेश में बीपीएल राशन कार्ड के सत्यापन हेतु कितने आवेदन प्राप्त हुए? इसमें से कितने पात्र राशन कार्ड पाए गए और कितने अपात्र राशन कार्ड पाए गए? अभी तक कितने लोगों को नया एपीएल राशन कार्ड बनाया गया है? विधवा और निराश्रित लोगों के कितने राशन कार्ड बनाए गए हैं? सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके जवाब में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि प्रदेश में राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए 57,25,368 आवेदन प्राप्त हुए.इसमें से 56,40,686 राशन कार्ड पात्र पाए गए हैं और 84007 राशन कार्ड के कारणों से अपात्र पाए गए हैं। 11 नवंबर 2019 की स्थिति में 4,38,841 सामान्य राशन कार्ड जारी किए गए हैं।

पीडीएस के अंतर्गत वर्तमान में 2,89,253 राशन कार्ड विधवा अथवा एकाकी महिला मुखिया के नाम पर और 38,385 राशन कार्ड निराश्रित व्यक्ति के नाम पर बनाए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close