नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस में हलचल तेज,चुनाव समिति घोषित,29 को आएंगे पुनिया और चंदन यादव

Shri Mi
3 Min Read
congress,pl punia,chhattisgarh

रायपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 29 नवंबर शुक्रवार को शाम 7.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुचेंगे एवं सर्किट हाउस पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसजनो से भेंट करेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 30 नवंबर 2019 शनिवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, जिला एवं शहर अध्यक्ष, जिला प्रभारी पदाधिकारियो एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, दोपहर 1 बजे मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक, शाम 5 बजे कंट्रोल रूम सदस्यों की बैठक और रात्रि 7 बजे कांग्रेस विधायकों की बैठक लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 01 दिसंबर 2019 रविवार को सुबह 10.50 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नगरीय निकाय चुनाव के लिये प्रदेश चुनाव समिति घोषित

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश चुनाव समिति घोषित की गयी जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, एआईसीसी के महासचिव मोतीलाल वोरा, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री अनिला भेड़िया, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, लोकसभा सदस्य दीपक बैज, लोकसभा सदस्य ज्योत्सना महंत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरिवंद नेताम, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक अमितेष शुक्ल, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक देवती कर्मा, विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रदेश सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा शामिल है।

कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिये विधिक सेल का गठन किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार नगरीय निकाय चुनाव 2019 हेतु विधिक सेल का गठन किया गया है। विधिक सेल में डॉ. किरणमयी नायक, फैसल रिजवी, डॉ. श्री देवा देवांगन, मनोज ठाकुर, सैयद अफसार अली, मोहन निषाद सदस्य है। विधिक सेल के सदस्य राजीव भवन में उपस्थित होकर प्रदेश के नगरीय निकाय, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों से पार्टी प्रत्याशी, संगठन को निर्वाचन संबंधी विधिक सहायता देंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close