नगर निगम चुनावः कांग्रेस के फ़रमान से मची हलचल….पहले देना होगा संगठन के पद से इस्तीफा…. फिर लड़ो पार्षद चुनाव

Chief Editor
2 Min Read
नगर निगम चुनाव ,परिसीमन, प्रक्रिया, जारी, सत्ता पक्ष ,मनमानी, रोकने, बीजेपी,कमेटी,रायपुर,छत्तीसगढ़

बिलासपुर ।नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है।  इस बीच कांग्रेसी खेमे से सूत्रों के हवाले के खबर मिल रही है कि संगठन का कोई भी पदाधिकारी पद पर रहते हुए निकाय चुनाव नहीं लड़ सकता है । जानकारी के बाद पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक संगठन पदाधिकारियो में हड़कंप है।
   सूत्रों की माने तो यदि संगठन का कोई पदाधिकारी पार्षद चुनाव लड़ने का इच्छुक है तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा।  इसके बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
      नाम नहीं छापने की शर्त पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संगठन से स्पष्ट संकेत और निर्देश  हैं कि एक व्यक्ति एक ही पद को संभालेगा। यदि संगठन का कोई पदाधिकारी चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा। यह नियम निगम समेत नगर पालिका व नगर पंचायत पर भी लागू होगा। 
  वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि वार्ड बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की तरफ से नियम पर कठोरता से अमल करने की बात कही गयी है। जिला और प्रदेश संगठन ने कार्यकर्ताओं की भावनाओ को गंभीरता से लिया है। संगठन ने निर्देश दिया है कि ऐसे आवेदक जो निकाय चुनाव लड़ना चाहते हैं।  सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा । साथ ही इसकी सूचना संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारी को भी देना होगा। इसके बाद ही उसके आवेदन पर विचार विमर्श किया जाएगा। बताते चले कि इसी नियम को ध्यान में रखते हुए ही विधानसभा चुनाव के दौरान राजेन्द्र शुक्ला ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close