जनता कांग्रेस भी मैदान में…पार्टी नेता ने कहा…डटकर लड़ेंगे चुनाव..एक साथ 15 लोगों ने लिया नामांकन फार्म

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी सत्तर प्रत्याशियों के साथ निगम चुनाव में उतरने का फैसला किया है। जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने बताया कि हमारा ध्यान खासकर बिलासपुर निगम के 36 वार्डों पर विशेष रूप से केन्द्रित रहेगा। बावजूद इसके हम पूरी ताकत से सभी सत्तर वार्डों में चुनाव लड़ेंगे।
 
                     जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी और विश्म्भर गुलहरे की अगुवाई में सोमवार को एक साथ 15 अभ्यर्थियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन फार्म लिया। विक्रांत तिवारी ने बताया कि हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। जनता कांग्रेस का निगम क्षेत्र में शामिल ग्रामीण वार्डों पर विशेष ध्यान रहेगा। क्षेत्र में हमारा जनाधार भी है।
 
               विक्रांत तिवारी ,विश्वम्भर गुलहरे और समीर अहमद ने बताया कि पार्टी को जनता से लगातार समर्थन मिल रहा है। एक डॉक्टर भी पार्षद चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की तरफ से नामांकन फार्म खरीदा है। विक्रांत तिवारी ने बताया कि सोमवार को कुल पार्टी ने 15 लोगों को टिकट दे दिया है। आज सभी ने नामांकन फार्म खरीदा है। बाकी बचे लोग मंगलवार को नामांकन खरीदेंगे। बुधवार को एक साथ फार्म दाखिल करेंगे।
         
              विक्रांत ने बताया कि आज नामांकन फार्म खरीदने वालों में प्रमुख रूप से  42 से विजय सिंह राजपूत, 43 से अर्जुन गोंड़,  41 से राजू खटीक, वार्ड 53 से निधि, वार्ड 64 से माग्रेट बेंजामिन का नाम शामलि है। इसके अलावा वार्ड 25 से दिलदार खूंटे,  27 से ललिता भारद्वाज,  वार्ड 8 से फूलचंद लहरें, वार्ड 5 से पूर्णिमा रामायण यादव, वार्ड 6 से डॉ यादव और वार्ड 63 से कुंती उइके पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी। वार्ड  61 से कमो मानिकपुरी, वार्ड 19 से संजय निर्मलकर, वार्ड चार से चेदेली कुर्रे और वार्ड 48 से दुलौरिन वाई कनेर का नाम प्रमुख है।
close