आंदोलन का मास्टर माइंड आरक्षक सूरजपुर में पकड़ाया..पुलिस कप्तान आरिफ ने की पुष्टि..राकेश पर देशद्रोह का आरोप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–पुलिस परिवार हड़ताल का जनक आरक्षक राकेश यादव को बिलासपुर पुलिस ने आज सुबह सुरजपुर से गिरफ्तार किया । बिलासपुर पुलिस कप्तान आरिप हुसैन शेख ने गिरफ्तारी की पुष्टी की है। आरिफ शेख ने बताया कि बिलासपुर की विशेष टीम को राकेश यादव को गिरफ्तार करने भेजा गया था। राकेश यादव पल पल में लोकेशन  बदल रहा था। बिलासपुर पुलिस ने राकेश यादव को सूरजपुर के एक फॉर्म हाउस से पकड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बिलासपुर पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने आरक्षक राकेश यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुष्टि करते हुए आरिफ शेख ने बताया कि मामले की मानिटरिंग खुद कर रहा था। राकेश यादव पल पल स्थान बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी चुनौती पूर्ण थी। क्योंकि राकेश यादव पुलिस का जवान है। इसलिए हमारी एक एक गतिविधियों की उसे जानकारी मिल रही थी। यही वजह है कि वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा था।

                      जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान ने शक होने के बाद क्राइम ब्रांच के दो कॉन्स्टेबल को लाइन अटेैच किया। इसके बाद राकेश यादव को पकड़ने नई टीम का गठन किया। भनक मिलते ही राकेश यादव बिलासपुर से फरार हो गया। लेकिन राकेश यादव लगातार परिचितों के साथ फोन पर सम्पर्क कर रहा था। लोगों को व्हाट्सअप कॉल भी कर रहा था। लेकिन अपनी पत्नी के भी संपर्क में नहीं था।

      सूत्रों की मानें तो पुलिस कप्तान को जानकारी मिली कि राकेश नांदघाट में छिपा है। छानबीन के दौरान मालूम हुआ कि राकेश बलौदाबाजार में है। इसके बाद पता चला कि राकेश अंबिकापुर की तरफ है। कड़ियों को जोड़कर अंत में राकेश यादव को आज सुबह सूरजपुर के एक फॉर्म हाउस में गिरफ्तार किया गया।

                        पुलिस कप्तान ने बताया कि राकेश पर देशद्रोह, पुलिसकर्मियों को भड़काने और आईटी एक्ट के मामले दर्ज हैं,। राकेश यादव से पूछताछ होगी। उम्मीद है कि कई ऐसे लोगों का नाम सामने आ सकता है जो आंदोलन को हवा दे रहे हैं।

टीम को मिली सफलता

                पुलिस कप्तान शेख ने बताया कि राकेश यादव पुलिस का जवान है। उसे हमारी एक एक गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। पकड़ने के लिए नई टीम का गठन किया गया। वह पल पल में स्थान बदल रहा था। उसे आज सुबह सुरजपुर स्थित एक फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद मालूम हो जाएगा कि परिजनों के आंदोलन को कौन कौन हवा दे रहा है।

Share This Article
close