मस्तूरी और सिरगिट्टी में 2 के खिलाफ अपराध दर्ज..144 का किया उल्लंघन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने लाकडाउन के दौरान समझाइश के बाद भी किराना दुकान खोले जाने पर व्यापारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसी तरह मस्तूरी पुलिस ने जोंधरा चौक में धारा 144 के उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सिरगिट्टी पुलिस ने ईडब्लूएस कालोनी में प्रतिबंध के दौरान किराना दुकान खोलने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। थानेदार यूएनशांत साहू ने बताया कि मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी ने दुकान बन्द करने को कहा तो व्यापारी अरविन्द केशरवानी विवाद करने लगा। साथ ही अरविन्द केशरवानी ने हंगामा कर माहौल बनाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल कलेक्टर आदेश का उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की । आरोपी के खिलाफ धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

   धारा 144 का उल्लंघन

                       मस्तूरी पुलिस ने भी धारा 144 के उल्लंघन करते पाए गए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी का नाम गौकरण सिंह पिता स्वर्गीय मालिक सिंह है। गौकरण किरारी थाना मस्तूरी का रहने वाला है।

              थानेदार फैजुल शाह ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि जोंधरा चौक के पास कुछ लोग भीड़ बनाकर खड़े हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति कलेक्टर आदेश को मानने से ना केवल इंकार किया। बल्कि पुलिस से बहस करने लगा। व्यक्ति ने अपना नाम गौकरण सिंह बताया। आरोपी  के खिलाफ पुलिस ने महामारी एक्ट की धारा 188 के आरोप में गिरफ्तार किया है।

close