रजगामार।रजगामार पुलिस ने अंतरजिला कबाड़ चोर गिरोह के 04 सदस्यो को चोरी के कबाड़ के साथ गिरफ्तार किया है।बता दे कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में कोरबा जिला में अवैध कार्यो की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाई मे रजगामार चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में रजगामार चौकी स्टाफ को सफलता हासिल हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्र CG 13 UJ 2186 में अवैध रूप से लोहे के कबाड़ का परिवहन करते हुए पकड़े गए।गिरफ्तार आरोपियों मे 1.बलवंत सारथी पिता सुंदर सारथी उम्र 34 वर्ष साकिन हाटी थाना छाल जिला रायगढ़,2.फिरतु अगरिया पिता चमरू अगरिया उम्र 35 वर्ष साकिन केरवा चौकी रजगामार,3.मील सिंह कंवर पिता डोकरा सिंह कंवर उम्र 50 वर्ष साकिन केरवा चौकी रजगामार,4.शनिराम अगरिया पिता प्यारेलाल अगरिया उम्र 30 वर्ष केरवा चौकी रजगामार को एक अगस्त को हाटी रोड में ग्राम कोरकोमा में पकड़ा गया।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
जिन्हें उक्त कबाड़ का दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस देने पर कोई बिल नही होना लेख किया गया।जिससे आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिक अप वाहन क्र CG 13 UJ 2186 लगभग 02 टन कबाड़ के साथ धारा 41(1-4)द प्र स/379,34 भादवि के तहत जप्त कर चारो आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक(मुख्या) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको राकेश मिश्रा एवं चौकी प्रभारी रजगामार मयंक मिश्रा के नेतृत्व में रजगामार चौकी स्टाफ की विशेष भूमिका रही।