अग्रसेन जयंती पर निकली वाहन रैली,शोभायात्रा शाम को

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।अग्रवाल समाज के इष्ट देव अग्रसेन देव जी महाराज की जयंती पर आज अग्रवाल समाज ने सुबह वाहन रैली निकाली और शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी तखतपुर नगर में अग्रवाल समाज द्वारा आज अग्रसेन जयंती मनाई जा रही है इस जयंती के अवसर पर अग्रवाल सामान्य विभिन्न प्रकार के आयोजन कर रहा है जिसके तहत इस के प्रथम चरण में आज सुबह अग्रसेन भवन में भगवान अग्रसेन महाराज जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई और अग्रसेन महाराज के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके बाद युवाओं द्वारा वाहन रैली निकाली गई अग्रवाल युवा समाज के युवकों ने अग्रसेन महाराज के जयकारों के साथ अग्रसेन भवन से लेकर बजरंग नगर पुराना बस स्टैंड महाराणा प्रताप चौक बरेला होते हुए तहसील चौक वाहन रैली पहुंची जहां उन्होंने श्री अग्रसेन महाराज के जयकारे लगाए और वापस दुपहिया वाहन रैली अग्रसेन भवन पहुंची।

आज शाम को अग्रसेन महाराज जी की शोभायात्रा बरेला से निकाली जाएगी इसके बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के संरक्षक रामविलास अग्रवाल, धनसी राम अग्रवाल, विष्णु प्रसाद मित्तल ,राधेश्याम बंसल, ओम प्रकाश गोयल ,श्याम लाल गोयल, सीता राम बंसल, घनश्याम प्रसाद गोयल, कैलाश प्रसाद गर्ग ,ओम प्रकाश बंसल ,केसर देव गोयल ,कैलाश चंद्र मित्तल ,यश अग्रवाल ,पियूष अग्रवाल ,कान्हा मित्तल ,वैभव बंसल ,आकाश अग्रवाल ,अक्षय गोयल ,धीरज शर्मा  किरण अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, हिमानी मित्तल, रीता गोयल ,काशी अग्रवाल, आयुष अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल ,महेश अग्रवाल ,गोपाल अग्रवाल, डॉ पवन अग्रवाल ,कैलाश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मोहन सिंघानिया, प्रमोद सिंघानिया ,किशोरी अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मामन चंद्र अग्रवाल ,गोल्डी अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल ,ओमी अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आनंद अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल, रमेश अग्रवाल राम कुमार अग्रवाल विजय अग्रवाल अंकित अग्रवाल बाल किशन अग्रवाल अंकित अग्रवाल राकेश अग्रवाल मुकेश अग्रवाल अशोक अग्रवाल शंकर अग्रवाल हर्ष अग्रवाल मोहन अग्रवाल आशीष अग्रवाल मोनू अग्रवाल सहित जन जुटे हुए हैं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close