बिलासपुर—- एसईसीएल सबका साथ-सबका विकास सम्मेलन का आयोजन अनूपपुर में करेगा। कार्यक्रम का आयोजन हसदेव क्षेत्र के प्रयास से 15 जून 2017 दोपहर तीन बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, अनूपपुर मध्यप्रदेश में किया जाएगा। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री और अनूपपुर जिला प्रभारी संजय सत्येन्द्र पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद ज्ञान सिंह परस्ते करेंगे।
एसईसीएल जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि अनूपपुर विधायक रामलाल रौतेल पूर्व विधायक जुगल किशोर गुप्ता,अनिल कुमार गुप्ता कोतमा पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल के अलावा पूर्व विधायक पुष्पराजगढ़ सुदामा सिंह की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा रूपमती सिंह,राजेश सोनी, अध्यक्ष नगर पालिका कोतमा, मालती सिंह अध्यक्ष नगरपालिका बिजुरी, प्रभा पनारिया अध्यक्ष नगर पंचायत अमरकंटक, हीरा सिंह श्याम अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़, ममता सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत अनूपपुर, गोमती सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत जैतहरी, मनीषा पाव अध्यक्ष जनपद पंचायत कोतमा, रामदास पुरी जिला अध्यक्ष भाजपा अनूपपुर भी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान 3 साल से भारत-सरकार और एसईसीएल की उपलब्धियों को सबके सामने पेश किया जाएगा।
सिन्हा होंगे एनसीएल सीमडी
बिलासपुर— पी.के.सिन्हा एसईसीएल पी.के.सिन्हा एनसीएल के नये सीएमडी होंगे। पी.के.सिन्हा वर्तमान में एसईसीएल में डायरेक्टर टेक्निकल के पद पर काम कर रहे हैं। पी.के.सिन्हा को उनके कार्यशैली के लिए कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है। उन्होने कोयला उद्योग को ऊंचाई देने के लिए कई बार देश विदेश का भ्रमण किया है।
सिन्हा ने रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से माइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होने फर्स्ट क्लास सर्टिंफिकेट के बाद 1988 में धनवाद से एम.टेक किया। सिन्हा ने 35 साल की सेवा के दौरान विभिन्न पदों और स्थानों में रहते हुए सीआईएल को नई ऊंचाई दी है।
सिन्हा ने 2008 में भारतीय कोयला उद्योग की तरफ से पोलैन्ड में आयोजित वर्ल्ड माइनिंग कांग्रेस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होने इस्ताम्बुल का भ्रमण किया। 2014 में उन्नत प्रबंधन विकास कार्यक्रम में शामिल होने स्वीडन,स्वीजरलैण्ड और जर्मनी का भी दौरा किया है। 2016 में अमेरिका के लागवेगास में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय माइन एक्सपों में भी हिस्सा लिया है।
12.06.2017