अलीबाबा की कृपा…डायलिसिस पर कांग्रेस–शर्मा

BHASKAR MISHRA
jogiरायपुर—पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के राजनैतिक सचिव अशोक शर्मा ने कांग्रेस संगठन पर जमकर निशाना है। शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय डायलिसिस पर है। डायलिसिस तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश के अलीबाबा और प्रदेश के दो चोर जिम्मेदार हैं। दोनों की प्रदेश सरकार के मुखिया से जमकर पटती है।
                         पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी प्रेस नोट में अशोक शर्मा ने बताया है कि प्रदेश संगठन पर अली बाबा चालिस चोर की कहावत सटीक बैठती है। प्रदेश के दो चोर मध्यप्रदेश में रहने वाले अलीबाबा से बूटी ले रहे हैं। शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस डायलिसिस पर है। नेता प्रतिपक्ष सार्वजनिक मंच से भाजपा मुखिया की कसीदे पढ़तें हैं। सीएम के सामने बोलने से घबराते हैं। आज कांग्रेस की ऐसी स्थिति है।
                 शर्मा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के बीच गहरी सांठगांठ है। कौन भाजपा के एजेण्ट के रूप में काम कर रहा है छत्तीसगढ़ की जनता भली भांति जानती है। प्रदेश कांग्रेस संगठन के सलाहकार ने मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में कांग्रेस को मृत अवस्था तक पहुंचा दिया है। इस समय उनकी नजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर है।  शर्मा ने कहा कि संगठन केवल कमरों में संचालित हो रहा है। आम जनता की रोजमर्रा की परेशानियों से विपक्ष को कोई मतलब नहीं है।
           बढ़ती मंहगाई पर संगठन मौन है। जनता भूख और भय के बीच जिन्दगी जी रही है। लेकिन संगठन को केवल जोगी की चिन्ता है। शर्मा ने बताया कि 2018 आमचुनाव में कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को डायलिसिस से आगे स्थिति में पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। जोगी के साथ प्रदेश का सतनामी,आदिवासी समाज के साथ श्रमिक,व्यापारी, किसान, पिछड़ा वर्ग है। जोगी के जनाधार से छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भाजपा परेशान है।  कांग्रेस तीसरे विकल्प की ताकत को पहचानकर मानसिक संतुलन खो बैठा है।

close