आगजनी का आरोपी गिरफ्तार..घर के बाहर खड़ी कार को किया था आग के हवाले..क्रिसमस की रात की घटना

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम अमित विल्सन पिता जान विल्सन है। आरोपी भारतीय नगर सलूजा बिहार का रहने वाला। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     क्रिसमस की रात्रि को जरहाभाटा मझवापारा निवासी असीम दास ने सिविल लाइन पहुंचकर लिखित में बताया कि किसी ने घर के बाहर खड़ी उसकी कार को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए असीम दास की रिपोर्ट को दर्ज किया। पुलिस के अनुसार घटना के दूसरे दिन यानि क्रिससस की सुबह डिसाइपल्स चर्च में प्रार्थना को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने एक टीम का गठन कर कार को आग लगाने  वाले की तलाश करने का निर्देश दिया। इसके लिए पुलिस कप्तान ने एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा की अगुवाई में सीएसपी आ.एन यादव और सिविल लाइन थाना प्रभारी की एक टीम का गठन किया।

                                       पुलिस के अनुसार असीम दास ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी रेनाल्ट कार क्रमांक सीजी 10 एई 9185 खड़ी थी। उस समय परिवार के सदस्य घर में ही थे। इतने में कार से उठने वाला धुंआ घर पहुंच गया। आनन फानन हम बाहर निकले और कार को धू-धू कर जलते देखा। आग को किसी तरह काबू पाया गया। तब तक कार के अलावा घर में रखा कीमती  सामान जलकर खाक हो गया।

              कार आगजनी और चर्च विवाद सामने आने के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। घटना स्थल परहुंचकर एक्सपर्ट टीम ने सभी पहलुओं का जायजा लिया। साथ ही आस पास की सीसीटीवी को भी खंगाला गया।

              सीसीटीवी खंगालने के बाद जानकारी मिली कि एक शख्स कई बार घटना स्थल की तरफ जाते और फिर आते हुए दिखाई दिया। संदेही शख्स की पहचना अमित विल्सन रूप में हुई। संदेही को पकड़कर पुलिस पूछताछ शुरू हुई। पूछताछ के दौरान अमित विल्सन ने बताया कि क्रिसमस की रात चर्च में वीडियो बनाने के दौरान असीम दास से वाद विवाद हो गया। इसके बाद उसने असीम दास से बदला लेने का मन बना लिया। 

                कड़ाई से पूछताछ के दौरान अमित विल्सन ने बताया कि 25-26 की दरम्यानी रात एक बोतल में पेट्रोल भरकर लाया। जरहाभांठा मझवारा स्थित असीम दास के घर के सामने खड़ी उसकी कार को निशाना बनाया। पेट्रोल छिड़कर मासिच से आग लगा दिया। जिससे उसकी ना केवल कार जल गयी। बल्कि कीमती सामान भी जलकर खाक हो गया। 

                      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ और गुनाह कबूल करने के बाद आरोपी अमित विल्सन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।     .

close