आजीविका मिशन की उपयोगिता पर अधिकारियों का चिंतन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG20161205161837बिलासपुर—दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय आजीवका मिशन, सीटी मिशन प्रबंधक इकाई की दो दिवसीय संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन निगम सभागार में किया गया। बैठक में आलोक सूद, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूडा और पी आर ध्रुव, परियोजना अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
                     राज्य मिशन मैनेजर आर के सिन्हा, बिन्टू घोष, विवेक शुक्ला, प्रशांत, अपर आयुक्त राकेश जांयसवाल उपायुक्त मिथलेश अवस्थी समेत जिले के सभी सीटी मिशन के जिम्मेदार अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
                          सूडा अधिकारियों ने संभागीय स्तर पर एनयूएलएम कार्यों की समीक्षा की। उपस्थित संभाग के सभी अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
कैशलेस पर कार्यशाला
                     कैशलेस योजना को बढ़ावा देने महिला स्व सहायता समूहों,वेन्टर को अपर आयुक्त राकेश जायसवाल ने जरूरी टिप्स दिेए। विकास भवन में आयोजित बैठक में मास्टर ट्रेनर ने महिला स्व सहायता समूहों और वेन्टर को कैशलेस अभियान को सफल बनाने प्रशिक्षित किया। कैशलेस अभियान के उद्देश्य और वर्तमान जरूरतों के बारी में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त और ट्रेनर ने कैशलेस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। कार्यक्रम में विभिन्न महिला स्व सहायता समूह और वेन्टर उपस्थित थें।
close