…आटोरिक्शा खरीदी पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी..1 हेक्टेयर तालाब निर्माण में…शासन से 60 प्रतिशत का अनुदान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– मत्स्य विभाग ने मछली पालन और संवर्धन के लिए हितग्राहियों को विशेष छूट के साथ कार्यक्रम का एलान किया है। जानकारी के अनुसार अब खुद की जमीन पर तालाब बनाने और मछली पालन करने वालों को 40 से 60 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इसी तरह बाजारों से मछली क्रय कर लाने ले जाने के लिए हितग्राहियों की मांग पर आटोरिक्शा खरीदी पर भी सब्सिडी दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                मछली पालन अधिकारी महिस्वर ने बताया कि शासन के निर्देश पर मछली पालन के इच्छुक हितग्राहियों को विशेष सुविधा देने का फैसला किया गया है। महिस्वर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खुद की जमीन पर तालाब बनाने के इच्छुक लोगों को शासन ने कुल खर्च पर 40 से 60 प्रतिशत अनुदान देने का फैसला किया है। किसानों को करीब एक हेक्टेयर पर तालाब बनाना होगा। 6 लाख के खर्च पर शासन एसटी,एससी और महिलाओं को 60 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा।

          इसके अलावा तालाब में पालने के लिए डेढ़ लाख का जीरा साइज मछली बच्चा दिया जाएगा। योजना में एसटी,एससी और महिलाओं को 60 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत की छूट रहेगी।

                 महिस्वर ने जानकारी दी है कि मछली मारने और विक्रय स्थल तक लाने ले जाने के लिए शासन हितग्राहियों को आटोरिक्शा खरीदने पर भी सब्सिडी देने का फैसला किया है। आटोरिक्शा खरीदी पर हितग्राही को ढाई लाख रूपए पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।

                                    इसी तरह आईबाक्स के साथ मोटरसायकल खरीदी पर हितग्राहियों को सुविधा दी गयी है। शासन के निर्देशानुसार जो हितग्राही आईसबाक्स मोटरसायकल खरीदेगा उसे 60 हजार रूपए पर 24 हजार की सब्सिडी मिलेगी।

close