आसमानी बिजली की कहर…एक साथ पिता पुत्र की मौत…दोनों बांधने गए थे खेत…घटना के बाद गांव में पसरा मातम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने तेवर बदला। काले बादल छाए…आसमान में बिजली चमकी…बिजली जब जमीन पर गिरी तो एक परिवार पूरी तरह तबाह हो गया।  सीपत थाना क्षेत्र के खैरा लगरा में आसमानी की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। खबर के बाद गांव में मातम पसर गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         खबर कुछ इस  तरह है। मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने रंग बदला। देखते ही देखते आसमान पर काले बादलों ने कब्जा कर लिया। इस दौरान तेज बिजली चमकी। इसके बाद आसमानी बिजली सीपत थाना क्षेत्र के खैरा लगरा में पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

            लोगों ने बताया कि सीपत थाना क्षेत्र के खैरा लगरा निवासी गोरेलाल केवट उम्र 60 और बड़े बेटे रामफल केवट उम्र 40 साल के साथ बरसते पानी में मेड़ बांध रहे थे।  इसी दौरान आसमान पर बिजली कड़की और पिता-पुत्र दोनों चपेट में आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मर्ग कायम कर शव को स्वास्थ्य विभाग के हवाले किया गया।

close