इंडियन रेल्वे की टिकटों पर मिलेगी रियायत

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyनईदिल्ली।भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को यात्रियों की कई श्रेणियों में टिकट खरीद आर 25% से 100% तक की छूट देने की घोषणा की है। इन श्रेणियों में दिव्यांग, मरीज, सीनियर सिटिजन, पुरस्कार विजेता, सैनिकों की विधवाओं, छात्र, किसान और आर्टिस्ट और खिलाड़ी सभी को अलग-अलग तरह की छूट देने का ऐलान किया गया है। रेल राज्य मंत्री राजन गोहाईं ने इन नए बदलावों की जानकारी देते हुए कल राज्यसभा में कहा कि मंत्रालय रेल यात्रा के दौरान सभी तबकों की सहूलियत के लिए ये कदम उठा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए 2nd, SL, 1st  Class, 3AC, AC chair Car में 75% जबकि 1AC और 2AC में 50% तक की रियायत दी गई है।दिमागी बीमारियों से पीड़ित और दृष्टिहीन लोगों के लिए राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेन की 3AC और AC Chair Car श्रेणियों में 25% तक की 3 रियायत का ऐलान किया गया है। इस श्रेणी में दिव्यांग को ले जाने वाले एक व्यक्ति के टिकट पर भी ये छूट दी जाएगी। गूंगे-बहरे दिव्यंगों के लिए भी 2nd, SL और 1st क्लास में  50% तक की रियायत दी गई है।

                                 60 साल से ऊपर के भारतीय पुरुष के लिए ट्रेन की सभी श्रेणियों में 40% की रियायत जबकि 58 साल से ऊपर की भारतीय महिलाओं को 50% की रियायत दी गई है। ये रियायत राजधानी और शताब्दी ट्रेनों पर भी लागू होगी।

घर जा रहे या किसी एजुकेशनल टुअर पर जा रहे छात्रों के लिए अलग-अलग ट्रेन श्रेणियों में 50 से 75% तक की रियायत दी गई है।साथ ही

सभी सैनिक विधवाओं के लिए 2nd और SL क्लास में 75% की रियायत दी गई है। इसके आलावा पुलिस की विधवाओं और अर्धसैनिक बलों के सैनिकों की विधवाओं के लिए भी यही रियायत लागू होगी।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close