इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी…नगदी समेत ढाई लाख का लगाया फटका…सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सरकंडा थाना क्षेत्र के वसन्त विहार के पास एक इलेक्ट्रानिक दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोला। अज्ञात चोरों ने लाखों रूपए के सामान पर हाथ साफ किया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बीती रात चोरों ने सरकंडा थाना क्षेत्र के बसंत विहार चौक के पास वलीय काम्पलेक्स में चोरों ने इलेक्ट्रानिक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रूपए के सामान पर हाथ साफ किया। सुबह जानकारी मिलने के बाद पी़ड़ित शरद कुमार गुप्ता ने सरकण्डा थाने में शिकायत की है।

                           पुलिस को दिए शरद गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार वह देवनन्दन नगर फेस-1 में रहता है। बसंत विहार स्थित  वलीय काम्प्लेक्स में मुस्कान कम्प्यूटर & इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाता है। मंगलवार की सुबह, आस पास के लोगों ने मोबाइल पर जानकारी दी कि किसी ने दुकान का तोड़ दिया है। जानकारी मिलते ही दुकान पहुंचा। अन्दर जाकर देखा कि सारा सामान अस्त व्यस्त है। चोरों ने नगदी समेत लाखों रूपए के सामान को पार कर दिया है।

                                   पुलिस ने लिखित शिकायत और पंचनामा की कार्रवाई के बाद जानकारी दी कि दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त पाया गया। अज्ञात चोर ने 12 महंगे मोबाइल, लेपटॉप और 25 हजार नगदी समेत करीब ढाई लाख के सामान पर हाथ साफ किया है।

        जांच पड़ताल के दौरान दुकान से सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया गया है। अपराध करने वाले की पहचान भी हो चुकी है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close