इस्तीफा का सवाल ही नहीं…देवांगन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

9 july 15 013बिलासपुर— कांग्रेस को सत्ता चाहिए, सत्ता के लिए कांग्रेस आम जनता को नान घोटाले को दुष्प्रचार कर रही है। जांच के नाम पर जनता में भ्रम फैला रही है। सहकारिता और खाद्य विभाग के संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने कहा कि भीड़ के साथ कोई नान गोदाम को जांच नहीं कर सकता है। विधायक जरूर गोदाम और धान संग्रहण जाकर जानकारी ले सकते हैं। लेकिन नियमों के खिलाफ नहीं जा सकते।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   कोरबा से रायपुर जा रहे संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा कि अजीब सी बात है कि कांग्रेसी बता रहे हैं कि नान में छत्तीस हजार करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है। उन्हें शायद यह नहीं मालूम कि इतना का तो बजट ही नही होता। तो फिर इतने हजार करोड़ रूपए का घोटाला कैसे हो सकता है। एक प्रश्न के जवाब में देवांगन ने बताया कि नान घोटाल 12 साल से हो रहा है। यह बात गले से नहीं उतरती है। यदि ऐसा था तो कांग्रेस अभी तक चुप क्यों रही । दरअसल कांग्रेस नेता पिछले 12 साल से सत्ता से दूर है इसलिए नान का बहाना लेकर जनता को बरगला रहे हैं। नान घोटाले के सभी आरोपी जेल के अन्दर हैं। आगे से कोई इस प्रकार की गलती ना दुहराये इसके लिए एक विधेयक के जरिए सख्त कानून बनाया गया है। घोटाला करने वालों की सम्पत्ति राजसात की जाएगी।

                 लखन देवांगन ने बताया कि सरकार गांव और गरीब का तेजी से विकास हो रहा है। जब तक प्रदेश के एक एक व्यक्ति का समग्र विकास नहीं हो जाता डॉ.रमन सिंह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 12 साल पहले 60 साल तक गरीबों का सेवा करने का अवसर मिला था। जब उन्होंने काम नहीं किया तो जनता ने भाजपा को चुना। अब कांग्रेस को प्रदेश का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। सत्ता पाने की बेचैनी ने दिमाग खराब कर दिया है। इसलिए नान घोटाला जांच के नाम पर जमकर नौटंकी हो रही है।

                         देवांगन ने बताया कि प्रधानमंत्री के आदेश पर मैने अपने विधानसभा क्षेत्र के उपरदा गांव को गोद लिया है। उपरदा के समग्र विकास को लेकर आज ग्राम पंचायत में आम लोगों के साथ बैठक हुई। गांव को सर्वसुविधायुक्त बनाने की रणनीति तैयार कर ली गयी है। इस अभियान को प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों ने गंभीरता से लिया है। उम्मीद है कि हम प्रधानमंत्री के सपनों को जरूर साकार करेंगे।

अंत में एक सवाल के जवाब में देवांगन ने बताया कि नान घोटाले के आरोपी जेल में हैं। जनता कांग्रेस के जाल में फसने वाली नहीं है। इसलिए मै कांग्रेसियों से कहूंगा कि विपक्ष में बैठकर ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर देवांगन ने बताया कि डॉ.रमन सिंह ने विकास के लिए जो काम पिछले 12 साल में किया है उतना तो कांग्रेस ने 60 साल में नहीं किया । ऐसे में इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता

close