उमेश पटेल के हाथ में युवा कांग्रेस की लगाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

umesh_patelरायपुर—छत्तीसगढ़ युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने खरसिया विधायक उमेश पटेल को युवा संगठन की जिम्मेदारी दी है। उमेश पटेल ने युवा कांग्रेस चुनाव में भारी मंतों से जीत हासिल की है।उमेश पटेल के नेता चुने जाने के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है। युवा कार्यकर्ताओं ने उमेश की जीत पर जगह जगह फटाके फोड़कर खुशी का इजहार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         प्रदेश युवा कांग्रेस की वागड़ोर उमेश पटेल के हाथों में होगी। प्रदेश के 27 जिलों की पेटियों को आज रायपुर में खोला गया। मतगणना के बाद सर्वाधिक वोट खरसिया विधायक उमेश पटेल को मिला। उमेश पटेल ने चाकेश्वर को करीब साढ़े आठ हजार वोटों से हराया।

     मालूम हो कि पिछले दिनों प्रदेश और जिला स्तर पर युवा कांग्रेस चुनाव में मतदान कराया गया। जिलों के परिणाम घोषणा के बाद आज रायपुर में प्रदेश के सभी मतदान पेटियों को खोला गया। प्रदेश अध्यक्ष के लिए मैदान में कुल 6 लोग थे। उमेश पटेल को सर्वाधिक 3061 मत मिले। दूसरे स्थान पर चाकेश्वर बादले ने 4602 मत हासिल किया। बिलासपुर के युवा नेता महेन्द्र गंगोत्री ने 3563 वोट हासिल किया। रेनू मिश्रा के खाते में 1229 और साजमन बाग को 1769 वोट मिले हैं।सुशील मौर्य को सर्वाधिक कम 992 मत मिले हैं।

                                 प्रदेश चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री के लिए चुनाव हुए।उमेश पटेल से कम वोट पाने वाले चार लोगों को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। महासचिव पद के लिए कुल 15 लोग मैदान में थे। सर्वाधिक वोट पाने वाले दुर्गेश राय, संजीव शुक्ला,सुबोध हरितवाल.विपिन मिश्रा.अशरफ हुसैन, यशवंत साहू, विकास तिवारी,मो.अजहर,बबलू भाटिया को महासचिव के बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि बाकी 6 लोगों को प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन में सचिव की जिम्मेदारी दी जायेगी।

    वरिष्ट कांग्रेस नेता विवेक तिवारी ने बताया की कार्यकर्ताओ ने उमेश पर विश्वास जताया है। सब मिलकर मिसन 2018 के लिए एक होकर कम करेंगे।भाजपा सरकर सत्ता के बाहर का रास्ता भी दिखाएंगे।

close