उल्लंघन करना पड़ा भारी..3 गिरफ्तार.. 104 लोगों से वसुला गया जुर्माना

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने 104 के लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। सरकन्डा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ लाकडाउन का खुला उल्लंघन करते पाए जाने पर  धारा 188 के तहत कार्रवाई की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सरकन्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि लाकडाउन का खुला उल्लंघन करते पाए जाने पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की है।  पकड़े गए गए आरोपियों के नाम खमतराई से भाई राम पिता कैलाश साहू, बंधवापारा से कृष्णा सिंह पिता गोविन्द और बहतराई रामायण चौक है। 

                रात्रे के अनुसार निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग अलग 43 और 61 ुकुूल 104 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। सभी लोग बिना मास्क के घूमते पकड़े गए। पकड़े गए लोगों से दस हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी चालान काटा गया।

TAGGED:
close