एक लाख की सट्टा पट्टी बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार…नगद,कागज कलम और मोबाइल जब्त

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर–सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की  खबर पर कार्रवाई करते हुए अमेरी चौक के पास दो युवकों को सट्टा पट्टी काटते पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख की सट्टा पट्टी , 18 हजार रूपए नगद और बाइल जब्त किया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालयीन कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस जानकरी के अनुसार बुधवार को खबर मिली कि कुछ लोग अमेरी चौक पर सट्टा पट्टी काट रहे हैं। एडिश्नल एस पी ओमप्रकाश शर्मा के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सट्टी पट्टी काट रहे दोनों आरोपियो को घेरबन्दी कर पकड़ लिया।

                          ओपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के नाम राजेश ऊर्फ राजा बजाज और जितेन्द्र बाजरानी छावडा है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को 18 हजार रूपए के अलावा मोबाइल और एक लाख की सट्टा पट्टी मिली है।  इसके अलावा आरोपियों के पास से दो नग सादा कागज, दो नग पेन को भी बरामद किया गया है। शर्मा ने जानकारी दी कि राजेश बजाज गार्डन सिटी मोपका और जितेन्द्र जरहाभाठा सिंधी कालोनी का रहने वाला है।  दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

close