कई अफसर इधर से उधर

Chief Editor
3 Min Read

mantralaya .2

रायपुर । राज्य सरकार ने आज यहां सात अधिकारियों के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन और भारतीय वन सेवा के चार अधिकारी शामिल हैं। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शाम को यहां मंत्रालय से जारी दो अलग-अलग आदेशों के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती ऋचा शर्मा को अवकाश समाप्ति पर अपनी उपस्थित देने पर आगामी आदेश पर्यंत खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर  अजय सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि एवं कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग केवल अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे।  अविनाश चम्पावत, संचालक उद्यानिकी एवं पदेन संयुक्त सचिव कृषि विभाग को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  अविनाश चम्पावत द्वारा पदभार ग्रहण करने के दिनांक से भारतीय वन सेवा के अधिकारी  प्रताप सिंह आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं के प्रभार से मुक्त होंगे। उनकी सेवाएं वन विभाग को लौटाई गई हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी  रविप्रकाश गुप्ता नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन को मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों में से  पी.व्ही. नरसिंह राव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक) की सेवाएं वन विभाग से लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सौंपी गई हैं और उन्हें आगामी आदेश पर्यंत नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पद पर पदस्थ किया गया है।  सुधीर कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को वर्तमान कार्यभार से मुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।  अनिल कुमार राय सचिव लोक निर्माण विभाग और सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल को केवल सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कार्यभार से मुक्त करते हुए सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ आयुक्त खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  आलोक कटियार, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

close