कम्पोजिट बिल्डिंग और जलसंसाधन परिसर को मिलाया जाएगा..तीन दुकानों पर चला बुलडोजर..प्रमुख सचिव ने लिया जायजा..अधिकारियों ने बताया जल्द होगा दुसरे चरण का विस्थापन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— रविवार को छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख सचिव आरपी मण्डल निर्माण कार्यों का जायजा लेने बिलासपुर पहुंच गए। आलाधिकारियों के साथ मण्डल ने कराए जा रहे  निर्माण कार्यों का जायजा लिआ। मण्डल अधिकारियों के साथ मल्टीपरपज स्कूल भी गए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         रविवार को प्रमुख सचिव आरपी मण्डल बिलासपुर पहुंचे। उन्होन ने प्रस्तावित निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ जायजा लिया। पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग पहुुंचकर पुराने दिए गए आदेश पर अमल करने का निर्देश दिया। 

         बताते चलें कि सुबह जिले के आलाधिकारियों को जानकारी मिली कि मुख्य सचिव बिलासपुर पहुंचने वाले है। इसके पहले जिला प्रशासन की अतिक्रमण दस्ता टीम ने कम्पोजिट बिल्डिंग पहुंचकर तीन दुकानों को धराशायी किया। स्टाम्प वेन्डरों ने इसका विरोध किया। प्रमुख सचिव बिलासपुर पहुंचते ही सबसे पहले तोड़फोड़ का जायजा लिया। इस बीच स्टाम्प वेन्डरों को जानकारी मिली कि प्रमुख सचिव पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग का जायजा ले रहे है। उन्होने जल्द ही अन्य दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है। इसके बाद आस पास के स्टाम्प वेन्डर मौके पर पहुंचे लेकिन इसके पहले प्रमुख सचिव मण्डल मल्टीपरज स्कूल के लिए रवाना हो चुके थे।

    प्रमुख सचिव के साथ आईएएस अधिकारी जीतेंद्र शुक्ला भी बिलासपुर पहुंचे।दोनो अधिकारियों ने सीधे रजस्ट्री कार्यालय के पास हो रही तोड़फोड़ कार्रवाई को देखा।

जलसंसाधन और कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर को जोड़ा जाएगा

               जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रजिस्ट्री कार्यालय के आस पास के सभी स्टाम्प वेंडरों की दुकानों को तोड़ा जाएगा। इसके बाद कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर को सिंचाई विभाग परिसर से जोड़ा जाएगा। टाउन हाल की तरफ की सभी चायपान और कम्प्यूटर की दुकानें यथा स्थिति में रहेंगी।

प्रमुख सचिव के पहुंचने से पहले तोड़फोड़ क्षेत्र की मार्किंग

               जिला और निगम प्रशासन ने प्रमुख सचिव को बताया कि दूसरे चरण में  गोड़पारा,बाल्किी  चौक और रपटा तक अरपा तट पर बने मकानों को हटाया जाएगा। विस्थापन से पहले सभी लोगों को नोटिस के अलावा सहमति पत्र भी दिया गया है। ज्यादातर लोगों ने विस्थापन की सहमति पर मुहर लगाया गया है। मण्डल ने खुशी जाहिर की । उन्होने कहा कि इस दौरान इस बात का ध्यान रखा जाना जरूरी है कि किसी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।  

          जिला और निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दूसरे चरण में विस्थापन के लिए स्थल की मार्किंग का काम आज पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही विस्थापन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

उपस्थित अधिकारी

       निरीक्षण के दौरान आरपी मण्डल के साथ आईएएस जितेन्द्र शुक्ला के अलावा कलेक्टर सारांश मित्तर, पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

close