कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाई पर आधा दर्जन सीएमओ को नोटिस

Chief Editor
1 Min Read

भोपाल।मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के कमिश्नर आर के मिश्रा ने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में चंबल संभाग के 6 नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नोटिस जारी किये है, उनमें श्योपुर जिले की नगर परिषद बड़ौदा के सी.एम.ओ. ताराचन्द्र धूलिया, नगर पालिका परिषद श्योपुर के सी.एम.ओ. आनंद शर्मा, भिण्ड जिले के नगर परिषद आलमपुरा के सी.एम.ओ. अशोक यादव, नगर परिषद फूप के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामप्रकाश यादव, नगर पालिका परिषद लहार के सी.एम.ओ. महेश पुरोहित, नगर परिषद पोरसा के सी.एम.ओ. एन.एल. करोलिया है।सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now
close