कर्नाटक का नाटक:लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ कांग्रेसियों ने दिया धरना

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।कर्नाटक में हुये लोकतंत्र की हत्या और जनादेश के अपमान के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन के तहत बिलासपुर के नेहरू चौक पर जिला कांग्रेस शहर ने धरना देकर नारेबाजी की। दोपहर 2 बजे नेहरू चैक पर शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर के नेतृत्व एवं प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र शुक्ला की उपस्थिति में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इकट्ठे होकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतंत्र बचाओ, भा.ज.पा. भगाओं नारे के साथ प्रदर्शन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय एवं नरेन्द्र बोलर ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है उसे देश के साथ पूरा विश्व देख रहा है कि मोदी सरकार ने किस रूप से राज्यपाल जैसे गरिमामय संवैधानिक पद को मजाक बना दिया है। राज्यपाल के रूप में बैठे पूर्व भाजपा नेता केन्द्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि बहुमत नहीं होते हुये भी रातो-रात भाजपा की सरकार कर्नाटक में बनवा दी गई। ऐसे कृत्य मणिपुर, गोवा में भी खेले गए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आव्हान कर पूरे जिले मुख्यालयों में लोकतंत्र बचाव, भाजपा भगाओं नारे के साथ धरना प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया है। जिसके तहत आज बिलासपुर में यह प्रदर्शन किया गया है। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़,राष्ट्रीय प्रतिनिधि विष्णु यादव, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन,शहर प्रवक्ता ऋशि पाण्डेय, जयंत मनहर, मनोज पाण्डेय, देवीसिंह ठाकुर, ब्रजेश दुबे, साखाराम पोंडे, जवाहर कुर्रे, कोमल राजपूत, भैरो सिंह चतुर्वेदी, लक्ष्मी जायसवाल, अशोक जोतवानी, सुखसाय सूर्यवंशी, मनीष, विक्की आहूजा, मोती ठारवानी, भरत लोनिया, अनिल सिंह चैहान, अनिल शुक्ला,पार्षद चन्द्रप्रदीप बाजपेयी आदि उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close