करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत..आरोपी गिरफ्तार…बिछाया था करंट प्रवाहित तार..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

जशपुर—जशपुर नगर स्थित तपकरा थाना क्षेत्र के झिलिबेरना गांव में करंट लगने से हाथी की मौत की खबर है। जानकारी हो कि इसके पहले करंट से हाथियों की मौत की जानकारी मिलती रही है। इस बार बाड़ी में लगे करंट प्रवाहित तार के सम्पर्क में आने से हाथी की मौत हुई है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

       घटना तपकरा थाना क्षेत्र के झिलिबेरना गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी रंजीत किस्पोट्टा ने घर की बाड़ी में करंट प्रवाहित तार बिछा रखा था। गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात में दल से बिछड़कर एक हाथी गांव की तरफ पहुंच गया। बाड़ी में बिछाए गए करंट वाले तार के सम्पर्क में आने से हाथी की मौके पर मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही तपकरा के रेंजर अभिनव केसरवानी समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। पूछताछ के दौरान आरोपी रंजीत केरकेट्टा ने बताया कि हाथी की मौत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई है। 

           रंजीत केरकेट्टा ने बताया कि 2013 से वह हाथी से बचने के लिए ऐसा करता आ रहा है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी हो कि पिछले  तीन माह के अंदर जिले में हाथी की मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले नारायणपुर में एक गर्भवती हथिनी की मौत हो चुकी है।

TAGGED:
close