कवर्धा इलाके की ढाबे में खड़ी ट्रक से 800 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त,जांच जारी

Shri Mi
2 Min Read

कवर्धा-कवर्धा जिले के बिलासपुर रोड पर स्थित एक ढाबे पर खड़े एक ट्रक से जिला आबकारी विभाग के साथ पुलिस ने आज 800 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की है। पुलिस अधीक्षक के एल ध्र्रुव ने बताया कि यह ट्रक ढाबे के पास 23 मार्च से खड़ा था। इसे मध्यप्रदेश के धार जिले से अरूणाचल प्रदेश के लिए परमिट जारी किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते शराब को कवर्धा जिले के मार्ग से बिलासपुर की ओर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब परमिट अरूणाचल प्रदेश के लिए था तो इसे कवर्धा की ओर क्यों लाया गया। इसकी जांच की जा रही है। शराब कंटेनर को जप्त कर लिया गया है। इसमें 800 पेटी अंग्रजी शराब मिली है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप(NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

इधर राजनांदगांव जिले में पुलिस ने सात शराब तस्करों को अवैध रूप से शराब का परिवहन करने के मामले में 262 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मेें आज अंतर्राराज्यी शराब तस्करों और परिवहनकर्ताओं से 262 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गई। इन मामलों में पुलिस ने मनीष सोनी, ईश्वर साहू, भीखम वर्मा, भूपेश कोसरे, हरीश साहू, प्रकाश यादव, पूरन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के पास से जप्त की शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख रूपये से अधिक बताया गया है। इन लोगों से मिली जानकारी के बाद एक शराब गोदाम पर छापा मारा गया। गोदाम मालिक प्रमोद सिंह की खोजबीन की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close