बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से खड़ी है।जोगी के पार्टी बनाने से भाजपा को किसी प्रकार का लेना देना नहीं है। कांग्रेस का बयान किजोगी भाजपा के इशारे पर पार्टी बना रहे हैं। यह कांग्रेस की खाली दिमाग की उपज है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस से जोगी के इस्ताफे देने पर कही।
.जोगी के पार्टी बनाने के सवाल पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह जोगी और कांग्रेस का आंतरिक मामला है। भाजपा को ना तो जोगी से मतलब है और ना ही कांग्रेस को। जोगी पार्टी बनाएं इससे भाजपा को कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस के आरोपों को एक सिरे से नकारते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा को जोगी से किसी प्रकार का सरोकार नहीं है।
धरमलाल कौशिक ने बताया कि भारतीय जनता देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत से भाजपा ने यह मुकाम हासिल किया है। लोकतंत्र में सबको पार्टी बनाने का अधिकार है…जोगी भी बनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक कलह है उसी का परिणाम जोगी हैं। जोगी के पार्टी बनाने से भाजपा को नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही है। अब कांग्रेस को अपने अस्तित्व को लेकर जरूर सोचना होगा।