काग्रेसियों ने किया प्रियदर्शनी को याद..भाजपा पर साधा निशाना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20151031_102838बिलासपुर— आज जिला कांग्रेस ने तारबाहर चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजली दी। इस दौरान सभी ने इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय,पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी,जफर अली,शेख गफ्फार,रामशरण यादव,जसबीर गुम्बर,ने संबोधित किया। सभी ने वर्तमान व्यवस्था पर नाखुशी जाहिर करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली। वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान सरकार देश को स्थापित नीति और नियमों को दरकिनार कर आरएसएस के अनुसार चलाना चाहती है। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इंदिरा गांधी ने देश को विश्व में मजबूती के साथ स्थापित किया है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों से देश को निकालकर अंतर्र्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नेतृत्व क्षमता लोहा मनवाया। इंदिरा गांधी ने अपने कुशल नेतृत्व में पहली बार परमाणु बम फोड़ा। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाव दिया। आपातकाल के बाद आलोचकों के मुंह को बंद कर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस को सत्ता में स्थापित किया। उन्होंने ताउम्र देश की सेवा करते हुए अपने आपको होम कर दिया।

                       संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि देश में एक मात्र परिवार है जिसने अपना सब कुछ देश की एकता और अखण्डता के लिए अर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि गांधी विचारधारा को आज कुछ लोग समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। सच्चाई यह है कि गांधी विचारधारा को कभी खत्म नहीं किया जा सकता । महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए नेहरू के निरपेक्ष नीति को इंदिरा गांधी ने आगे बढ़ाया। देश में अमन चैन को बनाए रखने के लिए अपने आपको देश के लिए बलिदान कर दिया। उसी विचारधारा पर चलते हुए राजींव गांधी शहीद हुए।

                               नरेन्द्र बोलर ने कहा कि विविधता ही देश की विशेषता है। आज साहित्यकार,कलाकार,आम जनता भयभीत है। पहले ऐसा कभी नहीं था। हम लोगों ने आज पुण्य तिथि पर शपथ लिया है कि देश में पैदा हुए अराजकता को खत्म करने के लिए मिलजुलकर काम करेंगे। इंदिरा गांधी के सपनों के अनुसार एक और नेक भारत बनाएंगे।

close