कानन का होगा कायाकल्प,उमडे सैलानी

cgwallmanager
3 Min Read

IMG-20151227-WA0025बिलासपुर। कानन पेण्डारी जूलाजिकल गार्डन बिलासपुर में इस सदी का अंतिम रविवार को उमड़ी जनसैलाब।
कानन पेण्डारी जू में इन दिनों भ्रमण पर आने वाले वन्य प्रेमियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज कानन आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 9082 रही जिसमें 6751 पर्यटक वयस्क एवं 2331 बच्चे थे, इनसे कानन को आज एक दिन का सकल आय ₹ 161196/- का हुआ। आज आए पर्यटकों से इस वर्ष कानन आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 6 लाख से अधिक अर्थात 6,00,206 हो चुका है। यहां का प्राकृतिक वातावरण बिलासपुर एवं आसपास के लोगों के लिए भ्रमण हेतु पहली पसंद है जिसके कारण कानन आने वाले पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यहाँ वर्तमान में दो सफेद टाईगर के साथ रायल बेंगाल टाईग्रेस चेरी अपने सात माह के तीन शावकों के साथ पर्यटकों की खूब मनोरंजन करती है। इसी प्रकार लायन शावक वीर एवं बादल एक केज में व दूसरी केज में डेढ़ वर्ष के लायन वासु एवं लायनेस सुधा पर्यटकों की पहली पसंद है।
IMG-20151227-WA0026

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                        कानन मे अभी नव वर्ष में पर्यटकों की मनोरंजन हेतु मछली घर का विस्तार एवं झूलों की रंगाई पोताई के साथ मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नया टाईगर केज का निर्माण भी पूर्णता की ओर है जिसमें सफेद टाईगर शावक को नये वर्ष में डिस्प्ले पर रखने की योजना है। निकट भविष्य में यहां टाईगर व लायन सफारी का भी आनंद यहां आनेवाले पर्यटक ले सकेंगे इस हेतु राजस्व विभाग से 32.867 हैक्टेयर भूमि वन विभाग कानन पेण्डारी को आबंटन हो चुका है। पहली चरण में यहां बाउण्ड्री वाल ₹ 5.67 करोड़ की लागत से कैम्पा मद से बनाये जाने का प्रस्ताव अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैम्पा को द्वारा मुख्य वन संरक्षक भेजा गया है, साथ ही केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली को कानन पेण्डारी जू का नया अनुमोदित मास्टर ले आऊट प्लान में नया टाईगर सफारी हेतु राजस्व विभाग से प्राप्त रकबा को जोड़ने हेतु संशोधन प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

close