काम करने वाला कमल की तरह खिलेगा—शाह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bjp kamalबिलासपुरृृृृ—जशपुर स्थित सोगड़ा आश्रम से लौटते समय मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री विजय शाह खाद्य ने कुछ समय के लिए सर्किट हाउस में विश्राम किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान खाद्य मंत्री ने बताया कि प्रजातंत्र में जनता का काम करने वाला कमल की तरह खिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय शाह बताया कि अजीत जोगी की नयी पार्टी बनने से भाजपा को किसी प्रकार का नुकसान होने का सवाल ही नहीं उठता है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के हालात पर चर्चा करते हुए विजय शाह ने कहा कि कांग्रेस ने विकास को कीचड़ में दबा दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने कमल की तरह विकास को ऊपर लाया है। विजय ने कहा कि प्रजातंत्र में जो काम करेगा वह कमल की तरह खिलेगा।

          विजय शाह ने बताया कि ई मंत्री किसी भी राज्य में जाता है तो वह उस राज्य में अपने राज्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करता है। अन्य राज्यों की अच्छी योजनाओं को आत्मसात भी करता है। मप्र में हजारों की संख्या में राशन दुकान खोला जाएगा। आर्थिक व्यय बढऩे के प्रश्र पर विजय ने कहा कि यह सोचना मेरा काम नहीं है। मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री बेहतर सोच रखते हैं। मेरा जो काम है मैं उसे कर रहा हूं।

                           मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर किय गए सवाल पर विजय शाह ने कहा कि वे अत्यधिक बुद्धिमानों पर ज्यादा बात नही कर सकते हैं।

close